Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News: बिस्तर में ये नहीं चाहतीं महिलाएं

Sunday 31 August 2014

बिस्तर में ये नहीं चाहतीं महिलाएं




नवभारतटाइम्स.कॉम | Aug 23, 2014, 02.32PM IST

हो सकता है कि अभी आपकी सेक्स लाइफ कमाल की हो, लेकिन कई बार आपका एक गलत मूव आपकी पार्टनर का मूड ऑफ कर जाता है। एक अच्छा सेक्शुअल रिलेशन औरत और मर्द को एक-दूसरे के ज्यादा करीब लाता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की उम्मीदों पर खरे उतरें, और सेक्स के दौरान ऐसा कुछ न करें जिससे कि आपकी पार्टनर असहज महसूस करे। आगे हम आपको बता रहे हैं कि सेक्स के दौरान आपकी पार्टनर क्या नहीं चाहती...

सीधे नीचे की ओर जाना 
महिलाएं फोरप्ले ज्यादा इंजॉय करती हैं। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न दिखाते हुए पहले अपनी पार्टनर को किस करें। धीरे-धीरे उन खास पलों को इंजॉय करें। यदि आप जल्दबाजी दिखाते हुए सीधे नीचे की तरफ ही जाएंगे तो बहुत मुमकिन है कि उनका मूड ऑफ हो जाए। इसलिए, जरा आराम से।

कान का भी रहे ध्यान 

उनके कानों को अपनी गर्म सांसो का अहसास जरूर कराएं, पर ऐसे नहीं कि कान के पर्दों पर ही आफत आ जाए। महिलाओं को आपकी गर्म सांसों को अपने कानों में महसूस करना अच्छा लगता है, लेकिन एक हद तक ही।

ब्रेस्ट पर जरा आराम से 
आप जो भी छूना चाहें, छू सकते हैं, लेकिन प्यार से। ब्रेस्ट के मामले में आपको खास सावधानी बरतनी चाहिए। यह एक नाजुक हिस्सा होता है, कोई स्ट्रेस बॉल नहीं कि आप जैसे चाहें वैसे दबाएं। जहां तक निपल्स की बात है, उसको भी दांतों से न काटें। कई बार आपकी जल्दबाजी आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा असर डाल देती है।

ऐसे सेक्स न करें जैसे कि कल होगा ही नहीं 
बहुत से ऐसे लोग हैं जो अंदर जाते ही पूरे जोश में आ जाते हैं। आपको थोड़ा सा सौम्य होना चाहिए। धीरे-धीरे क्लाइमैक्स की तरफ बढ़ने का जो आनंद है, वह और किसी भी तरीके में नहीं। इससे आप दोनों के बीच का इमोशनल बॉन्ड भी काफी तगड़ा होता है।

इतनी जल्दी! 
लड़कियों को यह भी पसंद नहीं कि उनका पार्टनर तुरंत ही सरेंडर कर दे। सेक्स का मजा तब है जब दोनों ही इसकी खूबसूरती को महसूस कर सकें। आपकी मदद के लिए तमाम तरह की तकनीकें मौजूद हैं, बस आप इन पर सही से अमल करके आगे बढ़ें, ताकि अगली बार आपको शर्मिंदा न होना पड़े।

और कितनी देर लगेगी! 
कुछ ऐसे भी केस होते हैं जहां पुरुष काफी देर तक रुक जाते हैं। ऐसी स्थिति में भी महिलाओं को तकलीफ होती है। अच्छे सेक्स के लिए आपको वह पॉइंट पहचानना होगा जहां से आगे जाने के बाद आपकी पार्टनर को असहज महसूस होता है।

ओरल सेक्स 
आप जबर्दस्ती उनका सिर नीचे की तरफ नहीं धकेल सकते। याद रखिए, आपकी पार्टनर को ब्लोजॉब पसंद होगा तो वह जरूर इसे करेंगी। लेकिन अगर आप यह सब उनसे जबर्दस्ती करवाएंगे, तो आप सेक्स की कई सारी चीजों से अनजान ही रहेंगे। आपको वह खूबसूरत अहसास फिर नहीं मिलेगा।

ऐसा भी सरप्राइज किस काम का 
सरप्राइज अक्सर अच्छे ही होते हैं, पर सेक्स में मामला थोड़ा दूसरा हो जाता है। जब भी आप स्खलित होने वाले हों, अपनी पार्टनर को जरूर बताएं। कम से कम यही एक ऐसा क्षेत्र है जहां लड़कियों को सरप्राइज पसंद नहीं। तो अगली बार से इसका ध्यान रखें।

सेक्स पोजिशंस का ध्यान रखें 
वह कोई खजुराहो की मूर्ति नहीं कि आप उसे जैसे चाहें वैसे मोड़ लें। किसी भी सेक्स पोजिशन को ट्राइ करने से पहले यह जान लें कि आपकी पार्टनर उसमें कंफर्टेबल है कि नहीं। अगर आपको बिस्तर में उनकी फ्लेक्सिबिलिटी ही जांचनी है, तो बेहतर होगा आप पहले उन्हें जिमनास्टिक की क्लास में भेजें।

खुद को ऐसे ही उनके उपर न छोड़ दें 
किसी मुर्दे की तरह उनके शरीर पर न पड़ जाएं। आपके ऐसा करने से हो सकता है उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगे। और वैसे भी, कोई भी लड़की किसी आलसी इंसान के नीचे दबकर नहीं मरना चाहेगी, और खासकर तब जब वह इंसान बिना कपड़ों के भी हो।

गहरी लव बाइट्स 
हल्की-फुल्की लव बाइट्स तो सभी इंजॉय करते हैं। हल्की लव बाइट्स जहां आपके प्यार को गहरा करती हैं, वहीं गहरी लव बाइट्स आपकी पार्टनर का मन खराब कर सकती हैं। एक बात हमेशा याद रखें, आप ड्रैकुला नहीं हैं। सेक्स को सुरक्षित तरीके से इंजॉय करेंगे, तो आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।


No comments:

Post a Comment