Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News: December 2012

Friday 7 December 2012

'सोनिया, मनमोहन गुजरात दौरे पर आने से पहले होमवर्क कर लें'


केशोद। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया, मनमोहन गुजरात के दौरे पर आने से पहले होमवर्क करके आएं कि उन्होंने गुजरात के साथ कितना अन्याय किया है।



उनका इशारा सोनिया की प्रस्तावित गुजरात दौरे की तरफ था। वे जूनागढ़ के केशोद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।



मोदी ने कहा कि नर्मदा बांध पर ऊपरी हिस्से में दरवाजे लगाने की मांग कई बार उठाई। केन्द्र का इस बाबत रवैया अन्यायपूर्ण है। बारिश में विलंब के समय करोड़ो के पैकेज का एक्शन प्लान केन्द्र के समक्ष रखा किन्तु उसे मंजूरी नहीं दी गई।

मोदी के लिए प्रचार करेंगे उनके कट्टर विरोधी संजय जोशी?

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी संजय जोशी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही मैदान में उतर सकते हैं। एक अंग्रेजी समाचार पत्र
 को दिए इंटरव्यु में यह बात सामने आई है।

हालांकि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में संजय जोशी का नाम नहीं है, लेकिन गुजरात में उनका चुनाव प्रचार काफी मायने रखता है।

उल्लेखनीय है कि संजय जोशी व मोदी एक समय में अच्छे दोस्त थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दोनों एक-दूसरे के कट्टर विरोधी हैं....

Monday 3 December 2012

मोदी का चुनावी घोषणा-पत्र, खोला वादों का पिटारा


गांधीनगर। गुजराज भाजपा द्वारा सोमवार को विधानसभा चुनाव-2012 के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। सीएम नरेंद्र मोदी ने इसे 'संकल्‍प पत्र' का नाम दिया है। आईए देखते हैं उन्होंने इस 'संकल्‍प पत्र' में क्या-क्या घोषणाएं ...



- गुजरात को मॉडर्न बनाने के लिए 3 लाख करोड़ रुपए।
- गुजरात को ग्लोबल ऑटो, सोलर एनर्जी और लॉजिस्टिक गेटवे ऑफ इडिया बनाने का एलान।
- अंबाजी से उमरगाम तक आदिवासियों के हितार्थ 4125 करोड़ रुपए की सहायता योजना।
- सौराष्ट्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की नर्मदा सिंचाई योजना। (इस योजना के तहत सौराष्ट्र को नर्मदा का 1 मीलियन एकर फुट पानी मिलेगा )
- 30 लाख युवाओं को इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर्स में नौकरी का वचन।
- 40 हजार विद्यार्थियों के लिए शहरी क्षेत्रों में हॉस्टल की व्यवस्था।
- आयुर्वेदिक-नेचरोपैथी मेडिसिन पार्क का निर्माण
- पर्यावरण ओर जंगलों के संवर्धन के लिए 'ग्रीन गुजरात' आईडेंटिटी
- उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना
- गरीब व मध्यम वर्ग परिवारों के बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों की व्यवस्था।
- 2.3 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग के लिए स्किल डवहलपमेंट कार्पोरेशन, स्किल डवलपमेंट युनिवर्सिटी और सेंटर फॉर एक्सेलेंस का वादा।
- किसानों के लिए ब्याज दरें घटाई जाएंगी।
- खेतीहर जमीन के लिए स्टांप ड्यूटी में राहत।
- 16 लाख हेक्टेयर जमीन के लिए सिंचाई की व्यवस्था।
- कोल्ड स्टोरेज और एग्रो प्रोसेसिंग युनिट की व्यवस्था।
- वेल्युएडेट एग्रीकल्चर पर विशेष ध्यान।
- एग्रीकल्चर पॉवर कनेक्शन बढ़ाएं जाएंगे।

Saturday 1 December 2012

करोड़पति मोदी के पास सिर्फ 4700 की नकदी


अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपना उम्मीदवारी फार्म भरा। वे अहमदाबाद के मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। एफिडेविट में मोदी ने अपने आपको 1 करोड़ 34 लाख रुपए की मिलकियत का मालिक घोषित किया है। मोदी के पास नगद मात्र 4,700 रुपए ही हैं।


उन्होंने 2011-12 वित्तीय वर्ष में 1,50,630 रुपए का इंकमटैक्स रिटर्न भरा है।

टिकट मिलते ही नेताजी चढ़ बैठे जनता के सिर पर!


गांधीनगर। भई, ये चुनावी मौसम है। इसलिए नेताजी जो न करें वह कम है। वैसे भी यह चुनावी संग्राम तो गुजरात का है, पूरी दुनिया की नजर इस चुनाव पर है। तमाम पार्टियां दिन-रात एक किए हुए हैं।



बीते दिन कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी के फार्म भरे। जगह-जगह ढोल-ढमाकों के साथ नेताओं की टोली रास्तों से गुजरती दिखाई दी, जिसमें विविधता थी। कोई बाइक पर, कोई जीप पर तो कोई पैदल ही फार्म जमा करने के मिशन पर निकला हुआ था। लेकिन इसमें एक उम्मीदवार जरा हटके ही थे।



...ये थे जीतू पटेल नामक कांग्रेसी नेता, जहां से भी गुजरे हास्य का वातावरण पैदा होता गया, क्योंकि जहां दूसरे नेता घोड़े-गाडिय़ों से अपने फॉर्म जमा करने कलेक्टर कचहरी पहुंच रहे थे, वहीं जीतू पटेल खटिया की सवारी करते हुए कार्यालय पहुंचे। कुछ मजदूर नेताजी और उनकी खटिया का भार अपने कंधों पर उठाए हुए थे।