Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News

Friday, 7 December 2012

मोदी के लिए प्रचार करेंगे उनके कट्टर विरोधी संजय जोशी?

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी संजय जोशी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही मैदान में उतर सकते हैं। एक अंग्रेजी समाचार पत्र
 को दिए इंटरव्यु में यह बात सामने आई है।

हालांकि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में संजय जोशी का नाम नहीं है, लेकिन गुजरात में उनका चुनाव प्रचार काफी मायने रखता है।

उल्लेखनीय है कि संजय जोशी व मोदी एक समय में अच्छे दोस्त थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दोनों एक-दूसरे के कट्टर विरोधी हैं....

Monday, 3 December 2012

मोदी का चुनावी घोषणा-पत्र, खोला वादों का पिटारा


गांधीनगर। गुजराज भाजपा द्वारा सोमवार को विधानसभा चुनाव-2012 के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। सीएम नरेंद्र मोदी ने इसे 'संकल्‍प पत्र' का नाम दिया है। आईए देखते हैं उन्होंने इस 'संकल्‍प पत्र' में क्या-क्या घोषणाएं ...



- गुजरात को मॉडर्न बनाने के लिए 3 लाख करोड़ रुपए।
- गुजरात को ग्लोबल ऑटो, सोलर एनर्जी और लॉजिस्टिक गेटवे ऑफ इडिया बनाने का एलान।
- अंबाजी से उमरगाम तक आदिवासियों के हितार्थ 4125 करोड़ रुपए की सहायता योजना।
- सौराष्ट्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की नर्मदा सिंचाई योजना। (इस योजना के तहत सौराष्ट्र को नर्मदा का 1 मीलियन एकर फुट पानी मिलेगा )
- 30 लाख युवाओं को इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर्स में नौकरी का वचन।
- 40 हजार विद्यार्थियों के लिए शहरी क्षेत्रों में हॉस्टल की व्यवस्था।
- आयुर्वेदिक-नेचरोपैथी मेडिसिन पार्क का निर्माण
- पर्यावरण ओर जंगलों के संवर्धन के लिए 'ग्रीन गुजरात' आईडेंटिटी
- उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना
- गरीब व मध्यम वर्ग परिवारों के बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों की व्यवस्था।
- 2.3 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग के लिए स्किल डवहलपमेंट कार्पोरेशन, स्किल डवलपमेंट युनिवर्सिटी और सेंटर फॉर एक्सेलेंस का वादा।
- किसानों के लिए ब्याज दरें घटाई जाएंगी।
- खेतीहर जमीन के लिए स्टांप ड्यूटी में राहत।
- 16 लाख हेक्टेयर जमीन के लिए सिंचाई की व्यवस्था।
- कोल्ड स्टोरेज और एग्रो प्रोसेसिंग युनिट की व्यवस्था।
- वेल्युएडेट एग्रीकल्चर पर विशेष ध्यान।
- एग्रीकल्चर पॉवर कनेक्शन बढ़ाएं जाएंगे।