Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News: मोदी का चुनावी घोषणा-पत्र, खोला वादों का पिटारा

Monday 3 December 2012

मोदी का चुनावी घोषणा-पत्र, खोला वादों का पिटारा


गांधीनगर। गुजराज भाजपा द्वारा सोमवार को विधानसभा चुनाव-2012 के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। सीएम नरेंद्र मोदी ने इसे 'संकल्‍प पत्र' का नाम दिया है। आईए देखते हैं उन्होंने इस 'संकल्‍प पत्र' में क्या-क्या घोषणाएं ...



- गुजरात को मॉडर्न बनाने के लिए 3 लाख करोड़ रुपए।
- गुजरात को ग्लोबल ऑटो, सोलर एनर्जी और लॉजिस्टिक गेटवे ऑफ इडिया बनाने का एलान।
- अंबाजी से उमरगाम तक आदिवासियों के हितार्थ 4125 करोड़ रुपए की सहायता योजना।
- सौराष्ट्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की नर्मदा सिंचाई योजना। (इस योजना के तहत सौराष्ट्र को नर्मदा का 1 मीलियन एकर फुट पानी मिलेगा )
- 30 लाख युवाओं को इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर्स में नौकरी का वचन।
- 40 हजार विद्यार्थियों के लिए शहरी क्षेत्रों में हॉस्टल की व्यवस्था।
- आयुर्वेदिक-नेचरोपैथी मेडिसिन पार्क का निर्माण
- पर्यावरण ओर जंगलों के संवर्धन के लिए 'ग्रीन गुजरात' आईडेंटिटी
- उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना
- गरीब व मध्यम वर्ग परिवारों के बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों की व्यवस्था।
- 2.3 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग के लिए स्किल डवहलपमेंट कार्पोरेशन, स्किल डवलपमेंट युनिवर्सिटी और सेंटर फॉर एक्सेलेंस का वादा।
- किसानों के लिए ब्याज दरें घटाई जाएंगी।
- खेतीहर जमीन के लिए स्टांप ड्यूटी में राहत।
- 16 लाख हेक्टेयर जमीन के लिए सिंचाई की व्यवस्था।
- कोल्ड स्टोरेज और एग्रो प्रोसेसिंग युनिट की व्यवस्था।
- वेल्युएडेट एग्रीकल्चर पर विशेष ध्यान।
- एग्रीकल्चर पॉवर कनेक्शन बढ़ाएं जाएंगे।

No comments:

Post a Comment