Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News: गुजरात की राजनीति गरमाई : GPP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी हरेन पंड्या की पत्नी

Friday 30 November 2012

गुजरात की राजनीति गरमाई : GPP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी हरेन पंड्या की पत्नी


गांधीनगर। गुजरात के पूर्व गृहमंत्री स्व. हरेन पंडया की पत्नी जागृतिबेन पंड्या के गुजरात परिवतर्न पार्टी में जुडऩे से गुजरात का राजनीतिक माहौल अचानक ही गरमा गया है। जागृति ने एलिसब्रिज सीट से चुनाव लडऩे का निश्चय किया है। उल्लेखनीय है कि इसी सीट से कभी उनके पति हरेश पंड्या विधायक थे और इसी सीट की वजह से नरेंद्र मोदी और हरेन पंड्या के रिश्तों में दरार आई थी।

जागृतिबेन के अचानक चुनावी मैदान में उतरने से अब राजनीतिक जंग और भी रोमांचक हो गई है। हरेन पंड्या की इस इलाके में काफी लोकप्रियता थी। इसलिए इस सीट से अब जागृति भी बाजी मार पाती हैं या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी।

No comments:

Post a Comment