Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News

Saturday 1 December 2012

करोड़पति मोदी के पास सिर्फ 4700 की नकदी


अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपना उम्मीदवारी फार्म भरा। वे अहमदाबाद के मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। एफिडेविट में मोदी ने अपने आपको 1 करोड़ 34 लाख रुपए की मिलकियत का मालिक घोषित किया है। मोदी के पास नगद मात्र 4,700 रुपए ही हैं।


उन्होंने 2011-12 वित्तीय वर्ष में 1,50,630 रुपए का इंकमटैक्स रिटर्न भरा है।

टिकट मिलते ही नेताजी चढ़ बैठे जनता के सिर पर!


गांधीनगर। भई, ये चुनावी मौसम है। इसलिए नेताजी जो न करें वह कम है। वैसे भी यह चुनावी संग्राम तो गुजरात का है, पूरी दुनिया की नजर इस चुनाव पर है। तमाम पार्टियां दिन-रात एक किए हुए हैं।



बीते दिन कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी के फार्म भरे। जगह-जगह ढोल-ढमाकों के साथ नेताओं की टोली रास्तों से गुजरती दिखाई दी, जिसमें विविधता थी। कोई बाइक पर, कोई जीप पर तो कोई पैदल ही फार्म जमा करने के मिशन पर निकला हुआ था। लेकिन इसमें एक उम्मीदवार जरा हटके ही थे।



...ये थे जीतू पटेल नामक कांग्रेसी नेता, जहां से भी गुजरे हास्य का वातावरण पैदा होता गया, क्योंकि जहां दूसरे नेता घोड़े-गाडिय़ों से अपने फॉर्म जमा करने कलेक्टर कचहरी पहुंच रहे थे, वहीं जीतू पटेल खटिया की सवारी करते हुए कार्यालय पहुंचे। कुछ मजदूर नेताजी और उनकी खटिया का भार अपने कंधों पर उठाए हुए थे।