Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News

Saturday, 30 August 2014

भारतीय वैज्ञानिकों ने हिमालय में ढूंढी 'कमाल' की बूटी

लेह
भारतीय वैज्ञानिकों ने हिमालय के ऊपरी इलाके में एक अनोखे पौधे की खोज की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह पौधा एक ऐसी औषधि के रूप में काम करता है जो हमारे इम्युन सिस्टम को रेग्युलेट करता है, हमारे शरीर को पर्वतीय परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में मदद करता है और हमें रेडियोऐक्टिविटी से भी बचाता है।

यह खोज सोचने पर मजबूर करती है कि क्या रामायण की कहानी में लक्ष्मण की जान बचाने वाली जिस संजीवनी बूटी का जिक्र किया गया है, वह हमें मिल गई है? रोडिओला नाम की यह बूटी ठंडे और ऊंचे वातावरण में मिलती है। लद्दाख में स्थानीय लोग इसे सोलो के नाम से जानते हैं। अब तक रोडिओला के उपयोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। स्थानीय लोग इसके पत्तों का उपयोग सब्जी के रूप में करते आए हैं।

लेह स्थित डिफेंस इंस्टिट्यूट ऑफ हाई ऐल्टिट्यूड (DIHAR) इस पौधे के चिकित्सकीय उपयोगों की खोज कर रहा है। यह सियाचिन जैसी कठिन परिस्थितियों में तैनात सैनिकों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।

DIHAR के निदेशक आर. बी. श्रीवास्तव के अनुसार, रोडिओला में इम्युमॉड्युलैटरी (प्रतिरोध क्षमता बढ़ाना), ऐडप्टोजैनिक (कठिन वातावरण परिस्थितियों में शरीर को ढालना) और रेडियो-प्रोटेक्टिंग क्षमताएं है। इसकी वजह इसमें मौजूद सेकंडरी मेटाबोटिटेस और फोटोऐक्टिव कंपाउंड्स हैं।

सिर्फ 2 मिनट सेक्स करते हैं पुरुष!

सेक्स को लेकर एक ऐसा सच सामने आया है शायद जिसे पुरुष पसंद न करें और महिलाएं एंजॉय न करें। एक नए अध्ययन के मुताबिक 45 प्रतिशत पुरुष बहुत तेजी से सेक्स खत्म करते हैं, महज 2 मिनट में।

लेखल हैरी फिच ने नर्व डॉट कॉम से कहा, 'महिला के लिए इंटरकोर्स के जरिए ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए दो मिनट बहुत ही ज्यादा तेज स्पीड है।'

फिच ने ऐसी जानकारियों से भरपूर अपनी किताब 'द न्यू नेकेडः द अल्टीमेट सेक्स एजूकेशन फॉर ग्रोन अप्स' को हाल ही में लॉन्च किया।

फिच के अनुसार सेक्स का औसत समय 7.3 मिनट है, जो महिलाओं के 'आइडल समय' से सिर्फ 4 मिनट कम है।

फिच के अनुसार सेक्स का औसत समय 7.3 मिनट है, जो महिलाओं के 'आइडल समय' से सिर्फ 4 मिनट कम है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले जर्नल ऑफ सेक्शुअल मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट में चेक सायकोलॉजिस्ट पेटर वेस और स्टुअर्ट ब्रॉडी ने पाया कि महिलाओं के ऑर्गेजम तक पहुंचने का संबंध फोरप्ले के बजाय सेक्स की अवधि से ज्यादा संबंधित होता है।