Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News

Sunday, 1 September 2013

यौन शोषण केसः RAC गेस्ट हाउस में आसाराम, कहा- जेल जाने से अपवित्र हो जाऊंगा मैं

आध्यात्मिक गुरु आसाराम पुलिस के शिकंजे में हैं. उन्हें शनिवार देर रात इंदौर में गिरफ्तार करने के बाद विमान से दिल्ली लाया गया और फिर दिल्ली से जोधपुर भी उन्हें हवाई रास्ते से ही लाया गया. आसाराम दोपहर करीब 12:15 बजे जोधपुर पहुंचे. आसाराम ने जोधपुर पहुंचने  के बाद कहा कि जेल जाने से वो अपवित्र हो जाएंगे.

वहीं पुलिस उन्हें लेकर मौका-ए-वारदात पर गई. वहां उनसे पूछताछ की गई. सूत्रों की माने तो बाबा ने कहा कि उन्होंने लड़की के साथ कुछ नहीं किया बल्कि कुटिया में ले जाकर उसे प्रवचन दिया और दूध भी पिलाया. जोधपुर में 40 मिनट घुमाने के बाद उन्हें आरएसी गेस्ट हाउस ले जाया गया.

इससे पहले जोधपुर पहुंचते ही आसाराम ने कहा कि वो जेल नहीं जाएंगे. आसाराम ने कहा, 'जेल में अपराध प्रवृत्ति के लोग रहते हैं. वहां जाने से मैं अपवित्र हो जाऊंगा.'
इंदौर से दिल्ली की उड़ान के दौरान आसाराम अपनी सीट पर बैठे-बैठे माला जपते रहे. आसाराम को जोधपुर में पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.
जोधपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आसाराम के समर्थकों का हंगामा देखते हुए जोधपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जोधपुर में आएसी की चार कंपनियों को तैनात किया गया है. साथ ही बाहर से आने वाले आसाराम के समर्थकों को जोधपुर में नहीं आने दिया जा रहा है. शनिवार को जोधपुर में ही आसाराम के समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया था, जिसमें एक मीडियाकर्मी को काफी चोट भी आई थी.

आसाराम ने फिर अलापा बेगुनाह होने का राग...
आसाराम ने गिरफ्तारी से पहले अपने भक्तों से कहा, 'मैं ऐसा गुनेहगार नहीं हूं जैसा मेरे साथ व्यवहार किया जा रहा है, लेकिन इसमें इनका कोई दोष नहीं है. तुम इन्हें बद-दुआ मत देना. 27 को नोटिस थमाया 30 को आपको हाजिर होना है. मैंने 30 की टिकट करा ली. सुबह मेरा शरीर ने साथ नहीं दिया तो टिकट कैंसिल करा ली. शाम को मैंने टिकट करा ली जेट एयरवेज की थी, मुझे पक्का याद है. कुछ कारण से वो फ्लाइट मिस हो गई. पुलिस निकल चुकी है, अपने को इंदौर पहुंचने का समन थमाया है, तो इंदौर पहुंचना ही उचित है, तो लोकल रास्तों से इंदौर आ गया. कई भक्तों को भी पता नहीं चला कि मैं इंदौर आ गया हूं. हमें पता चला की पुलिस 4 बजे पहुंचेगी. मैं 2.30 बजे से उनका इंतजार कर रहा हूं, जो पूछना है पूछ ले.'

कानून से ऊपर कोई नहीं: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आसाराम की गिरफ्तारी पर कहा, 'देश में कानून से ऊपर कोई नहीं है. बीजेपी ने आसाराम का समर्थन करके अपना असली चेहरा दिखा दिया है. मैं मीडिया पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं.'
आसाराम को मिल रहा है वीआईपी ट्रीटमेंट
जोधपुर पुलिस ने आसाराम को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन आसाराम को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का जो आरोप पुलिस पर लग रहा था वो दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मौजूद आसाराम से मिलने उनके भक्त तो पहुंच गए, लेकिन मीडिया को आसाराम से मिलने की इजाजत नहीं थी.

Monday, 3 June 2013

मोदी सीनियर, मैं तीसरे नंबर परः शिवराज सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से तारीफ मिलने के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि आडवाणी ने बीजेपी के सभी मंत्रियों की तारीफ की. शिवराज ने कहा, 'आडवाणी ने मोदी और रमन सिंह की भी तारीफ की, मैं तो तीसरे नंबर पर था. नरेंद्र मोदी और रमन सिंह मुझसे सीनियर हैं. ' वहीं, बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि लालकृष्ण आडवाणी के बयान को गलत समझा गया.
जब आडवाणी ने की शिवराज सिंह चौहान की तारीफ
गौरतलब है कि आडवाणी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से तुलना करते हुए दोनों को अहंकार से परे बताया, जबकि उन्‍होंने विकास के लिये शिवराज की तुलना गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से की. इशारों ही इशारों में शिवराज सिंह चौहान को मोदी से बेहतर भी बता डाला.
आडवाणी ने कहा था कि गुजरात पहले से ही ‘स्वस्थ’ राज्य है और मोदी ने इसे ‘शानदार’ राज्य में बदल दिया लेकिन चौहान और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह बीमारू राज्यों को विकसित राज्य में बदलने में सफल रहे.
आडवाणी ने कहा था, ‘मैं नरेंद्रभाई मोदी से कहता हूं कि गुजरात पहले भी स्वस्थ था. आपने इसे शानदार बनाया है और आप इसके लिए बधाई के पात्र हैं. लेकिन चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जो किया वह अदभुत है.’
विपक्षियों और अपनों ने भी साधा निशाना
आडवाणी के इस बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि पीएम पद की उम्मीदवारी के मुद्दे पर विपक्षी दल में ‘गृहयुद्ध’ छिड़ा हुआ है. वहीं, एनडीए के अहम घटक दल जनता दल यूनाइटेड की मानों बांछे खिल गईं. जेडीयू खुलेआम आडवाणी के सुर में सुर मिलाकर मोदी पर निशाना साधने में जुट गई. बयान का सहारा लेकर जेडीयू ने मोदी की पीएम उम्मीदवारी के दावे को भी खारिज कर दिया.