Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News

Friday, 30 November 2012

बीजेपी ने की 4 और नामों की घोषणा, आखिरी सीट पर फैसला बाकी


गांधीनगर। नई दिल्ली त्नगुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शेष चार सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

प्रांतिज से जयसिंह मानसिंह चौहान, दहेगाम से रोहितजी चंदुजी ठाकोर, गांधी नगर दक्षिण से शंभुजी चेलाजी ठाकोर और गांधी नगर उत्तर से अशोक रणछोड़भाई पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने बीते बुधवार को 89 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।


उल्लेखनीय है कि गुजरात में पहले चरण के लिए 13 दिसंबर और दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान 17 दिसंबर को होना है। मतगणना 20 दिसंबर को होगी।

सिद्धू का गुजरात में हल्ला बोल, हंस-हंसके लोटपोट हुए लोग


बोटाद (गुजरात)। बोटाद शहर में बुधवार को भारतीय क्रिकेटर व भाजपा के सांसद नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां भी वे अपने शायराना अंदाज में ही नजर आए और खूब तालियां बटोरीं।



सिद्धू ने केशुभाई पटेल का नाम लेते हुए उन पर आरोप लगाया कि 'उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है, पार्टी को धोखा दिया है। अरे, जो व्यक्ति अपनी मां समान पार्टी का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा'?



उन्होंने कहा, 'यह चुनाव गुजरात के मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का हो रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार के पाप के चलते पूरा देश अंधकारमय हो गया था, लेकिन एक गुजरात ऐसा राज्य था, जो जगमगाता रहा।'