गांधीनगर। नई दिल्ली त्नगुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शेष चार सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
प्रांतिज से जयसिंह मानसिंह चौहान, दहेगाम से रोहितजी चंदुजी ठाकोर, गांधी नगर दक्षिण से शंभुजी चेलाजी ठाकोर और गांधी नगर उत्तर से अशोक रणछोड़भाई पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने बीते बुधवार को 89 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में पहले चरण के लिए 13 दिसंबर और दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान 17 दिसंबर को होना है। मतगणना 20 दिसंबर को होगी।