Helath Care | Indian News | Funny Updates | New Job | Funny Video | Funny News Health Care Tips | GYM Tips | Daily Funny News Health Care || Daily Funny News

Saturday, 4 May 2013

मोदी ने फोन कर पूछा घायल लालू का हाल

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कुशलक्षेम पूछी, जो बीती रात एक हादसे में घायल हो गए थे. मोदी ने ट्वीट किया, ‘सुबह लालू जी से बात कर शुक्रवार हुए हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. उम्मीद करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हों.’
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के सिर और चेहरे पर उस समय चोटें आई थीं जब उनकी कार का सामने का शीशा टूट गया और इसके टुकड़े उनके चेहरे और सिर में जा लगे.
हादसा बीती देर रात उस समय हुआ जब लालू वैशाली जिला जा रहे थे. निजी अस्पताल में उपचार के बाद लालू के शनिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में जाने की उम्मीद है.

Monday, 22 April 2013

'गुड़िया' का दूसरा गुनहगार भी कानून के शिकंजे में

देश को हिला देने वाले 'गुड़िया' रेप केस में दूसरी गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी प्रदीप को बिहार से गिरफ्तार किया है. प्रदीप लखीसराय के बड़हिया में अपनी मौसी के घर जाकर छिपा हुआ था. सोमवार सुबह उसे लखीसराय के कोर्ट में पेश किया जाएगा. राजधानी दिल्‍ली के गांधीनगर इलाके में 5 साल की बच्ची से बर्बर दुष्कर्म का आरोपी प्रदीप वारदात के बाद से ही फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. मुख्य आरोपी मनोज से पूछताछ और अन्य स्त्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से प्रदीप को रविवार देर रात बिहार में लखीसराय के बड़हिया से गिरफ्तार कर लिया. लखीसराय के एसपी ने कहा है कि प्रदीप ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस आज ही उसे दिल्ली लेकर आएगी.
प्रदीप बिहार के शेखपुरा जिले के अहियापुर गांव का रहने वाला है और बिहार के डीजीपी अभयानंद ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. वह मनोज का पुराना दोस्त है और वह दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रहता था. वह बिहार से दिल्ली नौकरी की तलाश में आया था.
गौरतलब है कि मनोज ने गांधीनगर में अपने किराए के कमरे में 5 साल की 'गुड़िया' से कथित रेप किया था. लड़की का परिवार भी इसी घर में रहता है. दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और रेप के आरोप में मामला दर्ज किया है. आरोप है कि उसने कम से कम दो दिन तक अपने कमरे में लड़की को बंधक बनाकर रखा.
लड़की 15 अप्रैल की शाम से लापता थी. उसे 17 अप्रैल की सुबह को इमारत के भूतल से बचाया गया. बच्ची का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. ऑपरेशन के दौरान 'गुड़िया' के शरीर के अंदर से तेल की शीशी और मोमबत्ती निकाली गई. प्रदीप पर आरोप है कि वह भी इस घृणित कृत्य में मनोज के साथ शामिल था.
मामले के पहले आरोपी मनोज को पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था. रविवार को उसे दिल्ली पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.